फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिले के 164 दिव्यांगों को दिए 252 सहायक उपकरण

Mon, 16 Feb 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सहायक उपकरण वितरित करते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला प्रशासन और जिला रेडक्रास सोसाइटी की ओर से सोमवार को बाल भवन में दिव्यांगजन निशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें डीसी अभिषेक मीणा ने 164 लाभार्थियों को 93 लाख रुपये से अधिक की लागत के 252 सहायक उपकरण वितरित किए।
विज्ञापन

रेडक्रॉस के सचिव बिजेंद्र सौरोत ने बताया कि 22 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक ब्लाक स्तर पर जांच शिविरों का आयोजन किया गया था। इन जांच शिविरों के तहत चिन्हित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि समारोह में सोमवार को 111 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 16 फोल्डिंग व्हील चेयर, 38 बैसाखी, 21 वॉकिंग स्टिक छड़ी, 6 टीएलएम किट, 12 बीटीई कान की मशीन, 3 सीपी व्हील चेयर, 11 जॉयस्टिक, 2 रोलटोर, 12 वॉकर, 14 कृत्रिम अंग आदि वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए गंभीरता से प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अपने आप को असुरक्षित न समझे, वे उनके साथ हैं।
दिव्यांगजन उपलब्ध करवाएं गए उपकरणों का प्रशिक्षण प्राप्त करें और इन्हें अच्छे से प्रयोग करें। उन्होंने रेडक्रास सोसाइटी सचिव को कहा कि जिन दिव्यांगजनों को पहले उपकरण उपलब्ध करवाए जा चुके हैं उनका सर्वे करवाकर खराब हुए उपकरणों को दुरुस्त करवाने को लेकर कार्य किया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें