फोटो : 7अंत्योदय शिविर का लाभ उठाते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से खड़गवास गांव में अंत्योदय शिविर का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व सरपंच बलराम ने किया। इसमें गांव की पंचायत, पंच, नंबरदार और सभी घरों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला रहे। कैंप में करीब 250 ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मौके पर ही दिया गया। इनमें बीपीएल कार्ड बनवाना, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड जारी करना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग पेंशन, तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित कार्य प्रमुख रूप से शामिल रहे।