धारूहेड़ा। गांव मसानी में बिजली निगम का 25 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया गया। चोरी की यह घटना 18 अक्तूबर की रात की है। बिजली निगम के जोनावास सब डिवीजन में कार्यरत जेई साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ट्रांसफार्मर चोरी होने की जानकारी उन्हें सहायक लाइनमैन मुकेश कुमार ने दी थी। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। निगम की ओर से पुलिस को पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने निगम के पत्र के आधार पर मुकदमा तहत दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।