कुंड। थाना खोल पुलिस ने शुक्रवार को गांव मंदोला में गोदाम पर छापा डालकर 24.95 क्विंटल पटाखे बरामद किए। इनकी कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने पटाखे का भंडारण करने और उसे बेचने के आरोप में गांव मंदोला निवासी लोकेंद्र को गिरफ्तार किया है।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 15 अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव मंदोला निवासी लोकेंद्र अपने गोदाम में पटाखे का भंडारण कर उसकी बिक्री कर रहा है। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ डहीना व फायर स्टेशन ऑफिसर की मौजूदगी में पटाखे के गोदाम पर छापा डाला गया।
इस दौरान गोदाम के बाहर पटाखे व आतिशबाजी का सामान खरीदने वाले लोगों की भीड़ लगी थी। प्रतिबंध के बावजूद गोदाम मालिक की ओर से पटाखे बेचे जा रहे थे। पुलिस द्वारा गोदाम की तलाशी लेने पर विभिन्न प्रकार के करीब 25 लाख रुपये की कीमत के 24.95 क्विंटल पटाखे बरामद हुए।