कुंड। मनेठी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में विभिन्न ट्रेडों के पास आउट कुल 245 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि फिरोजपुर झिरका के एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने समारोह का शुभारंभ किया। अध्यक्षता प्राचार्य जयदीप कादियान ने की। समारोह में विभिन्न ट्रेडों के 245 पासआउट विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
इनमें कोपा से 32, वेल्डर से 17, प्लम्बर से 22, सेविंग टेक्नोलॉजी से 12, वुडवर्क टेक्नीशियन से 3, फिटर से 20, इलेक्ट्रीशियन से 31, टर्नर से 21, आरएसी से 23, एमएमवी से 35, डीएमसी से 9, डीएमएम से 10 और कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड से 10 विद्यार्थी शामिल रहे।
प्राचार्य जयदीप कादियान ने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित विद्यार्थी न केवल रोजगार प्राप्त कर रहे हैं बल्कि विभिन्न उद्योगों में अपनी पहचान बना रहे हैं। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विभिन्न ट्रेडों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने कहा कि सरकार तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दे रही है। कुंड आईटीआई ने प्रदेश स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई है। इस अवसर पर चेयरमैन नरेंद्र यादव, सरपंच मनेठी देशराज, सरपंच पाडला श्योनारायण और डॉ. आनंदराज शर्मा उपस्थित रहे।