फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बिजली न मिलने पर आक्रोश, दो घंटे जाम

Mon, 10 Mar 2014 12:43 AM IST
कोसली (रेवाड़ी)
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की घोषणा पर दस दिन बाद भी अमल नहीं होने पर गांव लूला अहीर के ग्रामीण बिफर गए। गांव में 24 घंटे बिजली नहीं मिलने और गांव को पावर हाउस से सीधी बिजली न देने के विरोध में ग्रामीणाें ने रविवार को कोसली-रेवाड़ी मार्ग पर पावर हाउस के सामने जाम लगा दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी के आश्वासन पर ग्रामणोें ने दो घंटे बाद जाम खोला। ग्रामीण संदीप, शेरसिंह, विरेंद्र, राजसिंह, मनोज, अजित, देवेंद्र, संतोष और भोलाराम ने बताया कि उनके गांव में 220 किलोवाट का पावर हाउस बनाया गया है। इसके लिए ग्राम पंचायत की 15 एकड़ कीमती जमीन मुफ्त में इस इकरार के साथ दी थी कि गांव को 24 घंटे बिजली मिलेगी। लेकिन एक साल बाद भी ग्रामीणों को बिजली सीधे पावर हाउस से नहीं दी गई।

सीएम गांव में आए तो पूछा, साहब क्या हुए करार का
दस दिन पहले गांव में मुख्यमंत्री के आगमन पर लोगों ने पूछा कि उन्हें करार के मुताबिक बिजली क्यों नहीं मिल रही है। मांग को उनके सामने रखा।

इस पर मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की थी कि गांव को पावर हाउस से 24 घंटे बिजली दी जाए, लेकिन दस दिन तक इंतजार करने के बाद भी उन्हे अधिकारी टरकाने में लगे हुए हैं। रविवार को ग्रामीण भड़क गए और कोसली-रेवाड़ी मार्ग पर पावर हाउस के सामने ही जाम लगा कर बैठ गए। थाना कोसली से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद दो घंटे से रोड जाम किए बैठे ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें