फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 40 दिन में ठगी आए साइबर ठगी के 24 मामले

Tue, 11 Feb 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में साइबर ठगी के मामलों में इजाफा हुआ है। स्थिति यह है कि जनवरी से लेकर अबतक 40 दिन में साइबर ठगी के 24 मामले आ चुके हैं। औसतन 2 दिन पर एक वारदात हो रही है। बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन जागरूकता अभियान चला रहा है।
वर्ष 2022 में साइबर ठगी के 32 मामले आए थे। 2023 में आंकड़ा बढ़कर 49 पहुंच गया। 2024 में साइबर ठगी के 72 मामले सामने आए। सबसे ज्यादा नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई। साइबर ठग फर्जी नौकरियों की भर्ती के मैसेज व लिंक्स भेजते हैं। लोग लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर देते हैं। इसके बाद ठग फीस या ज्वाइनिंग किट के नाम पर पैसे ऐंठ लेते हैं। कुल मामलों का करीब 30 फीसदी मामले इसी तरह के हैं। साथ ही टास्क देने के नाम पर सब्सक्राइब कराते हैं, अधिकतर बेरोजगार युवा ही फंसते हैं। ऐसे करीब 20 फीसदी मामले में हैं। वहीं, लाभ का लालच देकर निवेश कराने के नाम पर ठगी की जा रही है। ऐसे करीब 10 फीसदी मामले हैं।
विज्ञापन

साइबर ठग लोगों के पास फर्जी मैसेज भेजकर झांसा देते हुए और पैसे ट्रांसफर कराते हैं। छानबीन किए बिना पैसे लौटाने के चलते लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे करीब 10 फीसदी मामले आए हैं। वहीं, साइबर ठग किसी लड़की की मदद से लोगों को शिकार बनाते हैं। कॉल पर आपत्तिजनक वीडियो रिकार्डिंग कर ली जाती है। बाद में बदनामी की धमकी देकर रिकॉर्डिंग के सहारे स्कैमर उन्हें निशाना बनाकर ठगी करते हैं। ऐसे करीब पांच प्रतिशत मामले आए हैं।

डिजिटल अरेस्ट के आए 5 प्रतिशत मामले

डिजिटल अरेस्ट के भी मामले बढ़ रहे हैं। कुछ मामले ऐसे हैं जिसमें स्कैमर पुलिस या कस्टम अधिकारी बनकर फोन करते हैं। वे लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग या ड्रग्स कंसाइनमेंट जैसे आरोप में शामिल होने का दावा करते हैं। इसके बाद लोग डरकर स्कैमर को पैसे भेज देते हैं। कुछ मामलों में साइबर ठग नामचीन कंपनियों और सरकारी विभागों के नाम व लोगों का इस्तेमाल कर मैसेज भेजते हैं। उसमें केवाईसी करें, वर्ना अकाउंट बंद हो जाएगा। फर्जी लिंक पर जानकारी देते ही जालसाज लोगों के बैंक खाते खाली कर देते हैं। ऐसे करीब 15% मामले सामने आए हैं। शेयर मार्केट में मुनाफा देकर लाखों रुपए ठगे जाते हैं ऐसे करीब 10 फीसदी मामले आए हैं।



गिरोह का एक सदस्य किया जा चुका है गिरफ्तार

साइबर थाना पुलिस ने व्हाट्सएप कॉल से अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला पलवल के गांव खुशक निवासी बोबी के रूप में हुई थी। आरोपी को पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के बाकी सदस्यों का पता लगाने व ठगी की राशि बरामद करने के लिए आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन



वर्जन:
यदि कोई पार्ट टाइम जॉब का ऑफर देता है तो उसके चक्कर में ना फंसे। इस प्रकार के मैसेज को अनदेखा करना ही उचित रहेगा। ऑनलाइन ठग व्हाट्सएप पर विदेशी या स्वदेशी नंबरों से मैसेज करते हैं। जागरूकता ही साइबर ठगी होने से बचा सकती है। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी संबंधित शिकायत 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। -डॉक्टर मयंक गुप्ता, पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें