फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहर को स्वच्छ बनाने के लिए रखे जाएंगे 230 नए डस्टबिन

Sat, 14 Feb 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। नसियाजी रोड पर पड़ा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए 21 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि का टेंडर जारी किया है। वहीं शहर को स्वच्छ बनाने के लिए 50 लाख रुपये की लागत से 230 नए डस्टबिन लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार शहर की सड़कों से सितंबर 2023 के बाद से डस्टबिन हटा दिए गए थे। इसके बाद से मुख्य बाजारों, कॉलोनियों और पार्कों में लोग खुले में कचरा डाल रहे हैं।
शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अब करीब 50 लाख रुपये की लागत से 230 नए डस्टबिन लगाए जाएंगे। शहर में कुल 500 डस्टबिनों की आवश्यकता बताई जा रही है।

नगर परिषद ने स्टैंड वाले डस्टबिन, 20 बड़े डस्टबिन, 60 रेहड़ियां और 30 रिक्शा भी खरीदे हैं। छोटे डस्टबिन बाजारों और पार्कों में लगाए जाएंगे जबकि बड़े डस्टबिन मुख्य कचरा प्वाइंट पर रखे जाएंगे।
विज्ञापन

तंग गलियों से घर-घर कचरा उठान के लिए रेहड़ियां और रिक्शा उपयोग में लाई जाएंगी। इससे खुले में कचरा फेंकने पर रोक लगेगी और सफाई व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन पूरी तरह लागू न होने के कारण सर्कुलर रोड स्थित अंबेडकर चौक, नाईवाली चौक, डाकखाने के पास, यादव धर्मशाला, तहसील के सामने, गढ़ी बोलनी रोड श्मशान घाट, कोनसीवास रोड और मिनी बाइपास पर कचरा प्वाइंट सक्रिय हो चुके हैं।
बढ़ती आबादी के साथ रोजाना निकलने वाले कचरे की मात्रा भी बढ़ी है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है।

सफाई कर्मचारियों की कमी
शहर की सफाई व्यवस्था सुचारू रखने के लिए करीब 600 कर्मचारियों की जरूरत है जबकि वर्तमान में 322 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से 109 नियमित कर्मचारी हैं और बाकी ठेके पर लगे हुए हैं। कर्मचारियों की कमी भी सफाई व्यवस्था पर असर डाल रही है।

वर्जन:
सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए डस्टबिन व अन्य उपकरण खरीदे जा चुके हैं। जल्द ही सेक्टरों, मुख्य बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन रखे जाएंगे। - कुशल कुमार, जेई, नगर परिषद।

रेवाड़ी। नसियाजी रोड पर पड़ा कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें