रेवाड़ी। शिविर में रक्तदान करते महिला। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। जैन समाज ने रोटरी क्लब के सहयोग से भगवान महावीर अस्पताल जैनपुरी में चिकित्या और रक्तदान शिविर का आयोजन किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय कुमार जैन ने किया। अजीत प्रसाद जैन एवं कमला जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। रोटरी क्लब की अध्यक्ष ज्योति अदलखा ने जैन समाज द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। शिविर में 80 से अधिक मरीजों के आंखों की जांच और 23 लोगों ने रक्तदान किया। क्लब अध्यक्ष ज्योति अदलखा ने अध्यक्ष विपिन जैन, सचिव राजीव जैन, कोषाध्यक्ष अनुज जैन, उपाध्यक्ष प्रदीप जैन, संयुक्त सचिव नितिन जैन, सुरेंद्र जैन, शारदा जैन, संदीप जैन और राधिका जैन सहित अस्पताल प्रबंधन को धन्यवाद दिया। संवाद