फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एचटेट के लिए बने 23 परीक्षा केंद्र, 14,282 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Sun, 28 Jun 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। 4 और 5 जुलाई को होने वाली इस परीक्षा के लिए प्रशासन ने 23 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। दो दिनों तक तीन अलग-अलग पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 14 हजार 282 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 4 जुलाई को शाम की पाली में लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा होगी। इसके लिए जिले के शुरुआती 14 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 5 जुलाई को सुबह की पाली में लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा होगी, जिसमें सभी 23 परीक्षा केंद्रों पर सबसे अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।
इसी दिन शाम की पाली में लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा के साथ एचटेट-2026 का समापन होगा। परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर हाई-टेक जैमर लगाए जाएंगे। प्रत्येक परीक्षा कक्ष की सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी के माध्यम से लाइव निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टाफ और बाहरी विंग के कर्मचारियों के लिए फोटोयुक्त पहचान पत्र पहनना अनिवार्य रहेगा। पहचान पत्र के बिना किसी को भी केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचने और बोर्ड की सभी गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी गई है।

वर्जन:
जिले के सभी 23 परीक्षा केंद्रों में जैमर, सीसीटीवी कैमरों, वीडियोग्राफी और बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान बोर्ड की सभी गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।- डॉ. अशोक नामावाल, डीएमएस, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें