शव को लेकर अस्पताल पहुंची पुलिस।
- फोटो : AMAR UJALA
रेवाड़ी में दो पक्षों के बीच हुए जमीनी विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया । हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है वही गांव में तनाव के चलते भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ।बता दे कि रविवार देर रात गांव गोलीयाकी में दो पक्षों के बीच में जमीनी विवाद को लेकर मामूली झगड़ा शुरू हुआ था ,लेकिन झगड़ा इतना बढ़ा की आपस में लाठी-डंडे चले गए हालात इतने बदतर हो गए कि एक युवती साल के युवक को डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया ।अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है ।वहीं भारी पुलिस बल की मौजूदगी के द्वारा आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।