जिला सचिवालय के सामने होती बारिश
- फोटो : AMAR UJALA
रेवाड़ी जैसा कि मौसम वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया था 25 से 26 जून से प्रदेश भर में मानसून की बारिश होने की संभावना है। उसी अनुरूप शुक्रवार सुबह मौसम बदलने के बाद हल्की हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली । बता दें कि शुक्रवार सुबह हुई मानसून की पहली बारिश से लोगों ने राहत महसूस किया। वहीं दूसरी ओर बाजरा व कपास की फसल को भी इससे राहत मिलेगी क्योंकि बीते कई दिनों से भीषण गर्मी के चलते फसल मुरझाने लगी थी।