फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों के हितों के लिए प्रदेश में पहली बार सफाई आयोग बनाया: कृष्ण कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के बाल भवन में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ का प्रांतीय प्रदेश अधिवेशन रविवार को आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारियों ने भाग लिया। पुुलवामा के शहीदों की याद में दो मिनट का मौन धारण किया गया। मुख्य अतिथि हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष इंजीनियर कृष्ण कुमार ने कहा कि लोगों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रदेश में पहली बार सफाई आयोग बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आपकी जो भी समस्याएं या मांगें हो, उन्हें बताएं सरकार के माध्यम से समाधान कराया जाएगा। अधिवेशन की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश सैनी ने की। उन्होंने कहा कि
विज्ञापन

सफाई आयोग प्रदेश में बहुत अच्छा काम कर रहा है और राज्य सरकार ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से पेश सभी जायज मांगों को जल्द पूरा करेगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश सैनी, कार्यकारी अध्यक्ष सीबी चौहान, जंग बहादुर यादव, रोहताश यादव, बहादुर यादव, बलजीत सिंह संधू ने अपने विचार रखे। अधिवेशन में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें नए प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप गोच्छी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखबीर कलंगा, ईश्वर सिंह, धर्मवीर पलवल को उपाध्यक्ष, कृष्ण टांक को कोषाध्यक्ष, राजेश को महामंत्री, पूनम को संगठन मंत्री व विनोद, बिजेंद्र, राजीव, कृष्ण, जुगन, रामबीर सदस्यों नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें