फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं से भरी कैंटर लूटने की वारदात में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार..

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बावल थाना पुलिस ने पिछले वर्ष 13 नवंबर को दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर चांदूवास के निकट पशुओं से भरी कैंटर के चालक परिचालक को बंधक बनाकर गाड़ी लूटने की वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आसलवास निवासी सत्यबीर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई विजयपाल ने बताया कि 13 नवंबर 2018 की देर शाम को अलवर जिला निवासी आयशर कैंटर चालक सुंदर सिंह अपने साथी चालक रविंद्र सिंह व गाड़ी के क्लीनर जावेद के साथ वाहन में सीकर से 28 भैंस व 6 कटड़े भरकर दिल्ली के लिए चला था। रात को जब वह अपनी गाड़ी को दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर चांदूवास पुल के पास पहुंचे तो तीन गाड़ियों में सवार होकर आए दस युवकों ने सुंदर सिंह के कैंटर के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उसको रूकवा लिया। गाड़ी रूकते ही आरोपियों ने तीनों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें बंधक बनाकर अपनी गाड़ियों मे डाल लिया और पशुओं से भरे कैंटर को लेकर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने चालक सुंदर सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ लूट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी और बीती रात उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। आरोपी को आज अदालत मे पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी से वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी जिसके बाद सत्यबीर सिंह को रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें