फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेल्मट व ट्रिपल सवारी की राईडिंग करने वालो के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बगैर हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करने वालों के पुलिस काटेगी चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद जिला पुलिस बगैर हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाएगी। जिला पुलिस की तरफ से 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य आए दिन होने वाले सड़क हादसों में कमी लाना है। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने बताया कि इस अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना हेलमेट लगाए और ट्रिपल सवारी करने वाले दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हादसों में जान गंवाने वाला तो चला जाता है लेकिन परिवार में बचे लोगों को बहुत परेशानियों को सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा स्कूल और कालेजों में पढ़ने वाले छात्रों और समाज के सभी लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान भी चलाए जा रहे हैं। बावजूद इसके लोग यातायात के नियमों का पालन नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी महिला या पुरुष बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाएगा और डबल सवारी बिना हेलमेट के बैठाएगा या ट्रिपल सवारी सहित वाहन चलाएगा उनका चालान कर मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा। पुलिस द्वारा आमजन का किसी भी तरह से परेशान नहीं किया जाएगा। चालान काटने के दौरान फोटोग्राफी के साथ वीडियोग्राफी भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें