फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्षम योजना के तहत जिले के 383 युवाओं को मिला रोजगार : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्षम योजना के तहत जिले के 383 युवाओं को मिला रोजगार : डीसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सक्षम योजना के तहत जिले में कुल 715 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें स्नातकोत्तर के 513 तथा स्नातक के 202 शामिल हैं। उपायुक्त पंकज ने बताया कि प्राप्त आवेदनों से छटनी करने के बाद जिले में 289 स्नातकोत्तर तथा 94 स्नातक योग्य पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जो उम्मीदवार लगातार दो बार नहीं आता है तो उसका प्रार्थना पत्र रद्द कर दिया जाता है। जिले में ऐसे उम्मीदवारों की संख्या 213 हैं जिन्होंने काम मिलने के बाद ज्वाइन नहीं किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि सक्षम योजना के तहत प्रत्येक योग्य उम्मीदवार को एक महीने में 100 घंटे काम दिया जाता है, जिसके बदले स्नातकोत्तर उम्मीदवार को नौ हजार तथा स्नातक को 7500 रुपये दिए जाते हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सक्षम योजना के तहत विभिन्न विभागों में काम कर रहे उम्मीदवारों की उपस्थिति महीने की 5 तारीख तक रोजगार अधिकारी को भेजें ताकि उनका भत्ता महीने की 10 तारीख तक मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें