फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी भवन के शिलान्यास पर बोले केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी कौम ने घर छोड़ा लेकिन धर्म नहीं : राव इंद्रजीत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
केंद्रीय योजना, रसायन एवं उर्वरक मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पंजाबी कौम ने घर छोड़ा लेकिन धर्म नहीं। इस बिरादरी ने बंटवारे का सबसे बड़ा दर्द झेला है। केंद्रीय मंत्री शनिवार को रेवाड़ी में पुराना कोर्ट के समीप पंजाबी भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाबी ही ऐसी कौम है जिसने पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन नहीं किया। वह अपनी-जमीन जायदाद, घर बार सब कुछ छोड़कर हिंदुस्तान चले आए। यहां अपनी मेहनत के बल पर हर क्षेत्र में बुलंदियों को छुआ है। हर क्षेत्र में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती हैं लेकिन पंजाबी ऐसी भाषा है जो हर क्षेत्र में एक जैसी बोली जाती है। पंजाबी के मीठे बोल सभी को अच्छे लगते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबी मेहनती लोग है। ये मेहनत करके स्वाभिमान से जीना पसंद करते हैं। राव इंद्रजीत सिंह ने इस मौके पर पंजाबी वैवाहिक सेवा भारत वेबसाइट को भी लांच किया। इस भवन के निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री ने 31 लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस मौके पर हरियाणा के जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि सभी समुदायों के लोगों के भवन बने। ताकि इनमें समारोह आयोजित किए जा सके। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि अब ऐसे भवन बने क्योंकि जगह की कमी के कारण अब गलियों व मोहल्लों में समारोह करना कई बार संभव नहीं हो पाता है। मंत्री डा. बनवारी लाल ने पंजाबी भवन के लिए 11 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। स्वामी धर्मदेव ने इस मौके पर राव तुलाराम का इतिहास बताकर कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी उसी परिवार से संबंध रखते हैं। इनकी इमानदारी और सूझबूझ का कोई मुकाबला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने इस अवसर पर कहा कि पंजाबी समुदाय के लोग हमेशा मेहनती रहे है। पंजाबी भवन के लिए उन्होंने 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक कोसली बिक्रम सिंह यादव, विधायक पटौदी बिमला चौधरी, विधायक ओमप्रकाश, अंतर्राष्ट्रीय शूटर आरती राव, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रोवर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, गुरुग्राम निगरानी समिति के संयोजक लक्ष्मण यादव, चांदनी चांदना, जिला प्रमुख मंजू बाला, पंजाबी सभा के प्रधान सचिन मलिक एडवोकेट, उप-प्रधान मनीष चरावा, सचिव अनिल अरोड़ा, वेद प्रकाश, वंदना पोपली, सुजित्रा चांदना, रवि ठकराल, नवीन अदलखा, ज्योति अदलखा, कौशल कालडा, एसडीएम कुशल कटारिया, ईओ मनोज यादव, एमई अजय सिक्का, प्रदीप भार्गव सहित अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें