फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक आम सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता चाहेगी तो आऊंगा राजनीति में : डॉ. राव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। ग्रामीण उत्थान- भारत निर्माण संस्था की कार्यकारिणी की वार्षिक आम सभा की बैठक शिव पथ ढाणी जाटूसाना में हुई, जिसमें दक्षिण हरियाणा की 25 विधानसभा क्षेत्र, 300 गांवों के प्रतिनिधियों, 70 गांवों के सरपंच, 150 पंच, जिला पार्षद, ब्लाक समिति सदस्य, पूर्व अधिकारी, पूर्व प्राचार्य व अध्यापक और पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के शुभारंभ में दिल्ली छावनी के पूर्व पार्षद अनिल ने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

संस्था संयोजक और समाजसेवी डॉ. टीसी राव ने संस्था की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों का विश्लेषण किया। सभी प्रतिनिधियों ने डॉ. राव की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। साथ में 2019 में होने वाले विधानसभा चुनावों में डॉ. राव को क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का आह्वान किया। राव ने कहा कि मेरा राजनीति में आने का कोई विचार नहीं है। यदि जनता चाहती है कि मैं राजनीति में आकर जनता की सेवा करुं तो इसके लिए जरूर विचार करूंगा। उन्होंने शहीद सूबेदार महीपाल सिंह बव्वा, हवलदार बसंत कुमार और हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार के परिजनों को महावीर सेनानी रत्न का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व वीसी डॉ. उमाशंकर यादव, कर्नल टीकाराम, कर्नल महावीर यादव, कमांडर चंद्रहास, मेजर सत्यनारायण यादव, नेकी राम, कप्तान सुभाष यादव, कप्तान राम फल, डॉ. जय भगवान भारद्वाज, जिला पार्षद अमित यादव, कमांडेंट होशियार सिंह, कमांडेंट ओम प्रकाश यादव, सूबेदार राम स्वरूप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें