फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े स्तर पर बढ़ावा दे रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार प्रदेश में बागवानी को बड़े स्तर पर दे रही बढ़ावा : पिंकी यादव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खोल। बागवानी विभाग रेवाड़ी द्वारा खंड खोल के गांव निमोठ में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत प्रति बूंद अधिक फसल के तहत प्रशिक्षण कैंप लगाया गया। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता डॉ. पिंकी यादव, जिला उद्यान अधिकारी रेवाड़ी ने बताया कि जिला बागवानी विभाग रेवाड़ी किसानों की भलाई व उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों को लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है। उन्होंने प्रधानमन्त्री कृषि सिंचाई योजना के तहत टपका सिंचाई व मिनीस्प्रिींकलर पर अनुदान दिये जाने बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रणाली को स्थापित करने पर 70 प्रतिशत पानी की बचत होती है और उत्पादन में भी बढ़ोतरी होती है। सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापना के लिए किसान किसी भी सामान्य सेवा केंद्र से 10 रुपये प्रति केस की फीस सहित वेब पोर्टल (एमआईनेट होर्ट हरियाणा.ओवीइन) पर आवेदन कर सकता है। वहीं इंटरनेट क्योसक या संबंधित जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। किसान द्वारा पूर्ण दस्तावेज जमा करवाने के बाद 16 दिन के अंदर विभाग द्वारा प्रणाली स्थापना की स्वीकृति ऑनलाइन जारी की जाएगी। उन्होंने किसानों को सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही सभी स्कीमों का लाभ लेने का आह्वान किया। इस अवसर उन्होंने सभी किसानों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें