फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट के कीडे मारने की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
10 को खिलाई जाएगी बच्चों को पेट के कीडे़ मारने की दवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। हरियाणा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 10 फरवरी को एक साल से 19 साल तक के सभी बच्चों को पेट के कीड़ों की दवाई खिलाई जाएगी। उपायुक्त पंकज ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने फरवरी 2017 से देश में राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाने का निर्णय लिया था। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्देश्य मृदा-संचरित हेलमंथ को नियंत्रित करना है ताकि पोषण स्तर में सुधार हो सके। आंतों के परजीवी कीड़े के उपचार के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस विश्व में सबसे बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियान के रूप में उभरा है। यह कार्यक्रम एक वर्ष में दो बार आयोजित किया जाता है। जो बच्चे छूट जाएंगे उनको यह दवा 18 फरवरी को दी जाएगी। डीसी ने बताया कि बच्चों को अलबेंडाजोल की गोलियां प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के कार्यक्रम के बारे में विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि रेवाड़ी जिला में सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के दो लाख 72 हजार बच्चों को पेट के कीड़ों की यह दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने सभी स्कूलों के अध्यापकों को निर्देश दिये हैं कि वे सरकार की इन हिदायतों का दृढ़ता से पालना करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें