फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
देर शाम पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

रेवाड़ी।
शहर के भाड़ावास रोड पर रविवार देर शाम को नाले की खुदाई करते समय बिजली का खंभा गिर गया, जिससे इस रोड पर स्थित परशुराम, हंसनगर व अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके साथ ही भाड़ावास रोड पर यातायात भी बाधित हो गया। प्रशासन की ओर भाड़ावास रोड पर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी खुदाई का कार्य हो रहा है। रविवार की देर शाम सड़क के साथ-साथ मशीन से खुदाई की जा रही थी। इससे कुछ खंभे सड़क की तरफ गिर गए। खंभा गिरने से भाड़ावास रोड क्षेत्र, परशुराम कॉलोनी व अन्य जगहों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भाड़ावास रोड पर यातायात भी प्रभावित हो गया, जिससे जाम के हालात बन गए। इस दौरान लोगों ने बिजली आपूर्ति ठप होने की सूचना पर निगम के अधिकारियों को दी। देर शाम कर्मचारी मौके पर पहुंच कर बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए पोल ठीक करने लगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें