आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से आठ गायों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रेलवे लाइन पर शुक्रवार रात ट्रेन की चपेट में आकर आठ गायों की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर सभी गायों को दफना दिया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब नौ बजे आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन जयपुर की ओर से आ रही थी। गांव सहारनवास के पास अचानक खेतों से निकल रही गाएं रेलवे लाइन के बीच में आने से ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे आठ गायों की मौत हो गई। लोको पायलट ने घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर व जीआरपी को दी। इसके बाद रेलवे अधिकारी व जीआरपी ने घटना स्थल का जायजा लिया। कुछ समय बाद ही ट्रेन को रवाना कर दिया गया। शनिवार को जीआरपी ने सभी गायों का पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया।