एचटेट आज से, एडवाइजरी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शिक्षा विभाग ने शनिवार से शुरू होने वाली एचटेट परीक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है। यह परीक्षा शनिवार और रविवार को दो दिन दिन होगी। जिसमें शनिवार को पीजीटी शिक्षकों के लिए एवं रविवार को पीजीटी और जेबीटी शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा होनी है। बच्चों को दो घंटे 10 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है। एडवाइजरी के अनुसार अभ्यर्थी अपना आधार कार्ड ओरिजनल और साफ-सुथरा लेकर आएं। दो रंगीन प्रवेश पत्र लेकर जाने हैं। इनमें एक सैंटर कॉपी एवं दूसरी कैंडीडेट कॉपी होगी। दोनों पर कलर फोटो और फोटो पर डेट लगी है। इस एडमिट कार्ड को अटिस्टेड भी कराना है। फोटो जहां भी लगाए हर बार वही फोटो हो जो एप्लीकेशन फॉर्म पर उसी डेट में लगाई है। कंफर्मेशन पेज (यह कलर नहीं होगा) ये भी दो तरह के हैं। इसमें एक कैंडीडेट कॉपी (जो कि एक ही होनी चाहिए चाहे लेवल कितने भी देने हो एक ही काम आएगी हर बार संभालकर रखें) दूसरी सेंटर कॉपी। दोनों पर फोटो लगाकर ले जाएं। हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान उसके सामने लगाना होगा। ध्यान रहे कि अगर किसी कैंडीडेट ने तीनों लेवल का एग्जाम देना है तो उसे तीन सेंटर कॉपी की आवश्यकता होगी। मतलब हर लेवल में एक। इसीलिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कॉपी कराकर रखें। इसे अटेस्टेड कराने की जरूरत नहीं है। एग्जाम शुरू होने से दो घंटे 10 मिनट पहले पहुंचना है। ताकि कोई भी व्यक्ति ओरिजनल कैंडीडेट की जगह पर नहीं बैठे। इसीलिए पूरे प्रोसीड्यूर में स्टेप बाइ स्टेप जांच होगी। अनावश्यक सामान जैसे घड़ी, बेल्ट, चैन, लॉकेट, सिक्के, चाबी आदि न लेकर जाएं। काला या नीला पैन साथ ले जाना है। पेंसिल अथवा अनावश्यक सामान न लेकर जाएं। हर एग्जाम रूम में दीवार घड़ी लगी मिलेगी। इसीलिए बेफिक्र होकर धैर्य से अपने समय का सही प्रयोग करें।