सम्मान पाकर गदगद हुए ठिकरी पहरेदार
थानेदार ने रात को मौके पर पहुंचकर पहरा दे रहे लोगों को सम्मानित किया
अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
खंड खोल क्षेत्र के गांव ढाणी सांतों में ठीकरी पहरा देने वाले ग्रामीणों को रामपुरा पुलिस थाना प्रभारी ने रात्रि को मौके पर पहुंच कर प्रशस्ति पत्र से उनका सम्मान किया। इस मौके पर गांव के सरपंच और समाज सेवी सुमेर सिंह भी मौजूद थे। रामपुरा थाना प्रभारी ने कहा कि इसी तरह अगर हर व्यक्ति पुलिस का सहयोग करे तो अपराध रुक सकते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि रात्रि को ठीकरी पहरा देने वाले लोग अपना काम ईमानदारी से करें और गांव की हर गली में आनेजाने वालों पर पैनी नजर रखे। अगर कोई अंजान उन्हें किसी गली में दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। सरपंच सुमेर सिंह ने थाना प्रभारी का धन्यवाद किया और कहा कि वे आश्वासन देते हैं कि ठीकरी पहरे में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।