फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा राज्य ग्रामीण स्वच्छता पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ वातावरण में ही स्वच्छ समाज की कल्पना : डॉ. बनवारीलाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री डॉ. बनवारीलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए जीवन शैली में परिवर्तन करने की जरूरत है। डॉ. बनवारी लाल सोमवार को रेवाड़ी के बाल भवन में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन की तीसरी वर्षगांठ एवं गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर हरियाणा राज्य ग्रामीण स्वच्छता पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मचारियों और सरकारी विभागों की जिम्मेदारी ही नहीं है। बल्कि हमें स्वच्छता को हमेशा के लिए बनाए रखना है ताकि स्वच्छ वातावरण में स्वच्छ समाज की कल्पना पूरी हो सके। उन्होंने कहा कि आज देश स्वच्छता ही सेवा अभियान के जरिए स्वच्छता के लिए संघर्ष कर रहा है। डॉ. बनवारी लाल ने इस मौके पर जिले की 358 पंचायतों, ब्लाक समितियों के अध्यक्षों तथा जिला परिषद को क्रमश: प्रत्येक पंचायत को एक-एक लाख, प्रत्येक पंचायत समिति को पांच-पांच लाख रुपये तथा जिला परिषद को बीस लाख रुपये की राशि स्वच्छता पुरस्कार के रूप में प्रदान की।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि हम सभी को सभी चीजें खूबसूरत पसंद आती हैं। हम जन स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता और वातावरण की स्वच्छता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ओडीएफ के बाद अब जिला को आवारा पशुमुक्त बनाने पर पूरा जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर कॉलेेज व स्कूली छात्र छात्राओं ने स्वच्छता पर स्किट व लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष प. योगेन्द्र पालीवाल, एसडीएम कुशल कटारिया, जिला परिषद के सीईओ आशीष कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्डोदिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें