भिवाड़ी। हिल व्यू गार्डन रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की नई कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया है। कुल 21 पदों के लिए 21 नामांकन प्राप्त हुए थे जिसमें प्रत्येक पद पर केवल एक ही उम्मीदवार था। निर्वाचन अधिकारियों ने सभी 21 सदस्यों को निर्विरोध विजेता घोषित किया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 9 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।सोसाइटी के महासचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू हुई थी। कार्यकारिणी ने 5 अक्तूबर को आम सभा के लिए नोटिस जारी किया जिसमें चुनाव प्रमुख एजेंडा था।
चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में चुनाव अधिकारियों प्रवीण चौहान, सुभाष, वीरेंद्र सिंह यादव, पुष्पेंद्र कटारा और सुनील कुमार मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नामांकन 1 से 3 नवंबर की रात 9:30 बजे तक स्वीकार किए गए थे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में ये हुए हैं शामिल
एसोसिएशन के महासचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सभी पदों पर एक-एक नामांकन आने के कारण निर्विरोध घोषणा की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष शीला चौहान, सुनील जांगिड़, जगदीप कुमार, महासचिव धर्मेंद्र कुमार, सह सचिव हरीश भट्ट, मिहिर कुमार, अरुण पांडे, राजेंद्र जिंदल, कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता और सह कोषाध्यक्ष दिलीप पांडेय शामिल हैं। सदस्य के रूप में मनीराम यादव, अरविंद परासर, मीना गुप्ता, श्वेता सिंह, रितेश सिंह, कुलदीप गुप्ता, शशांक श्रीवास्तव, विवेक कुमार, रामचंदर शर्मा और रमेश भट्ट निर्वाचित हुए हैं। नई टीम में आधे पदाधिकारी पूर्व कार्यकारिणी से लिए गए हैं जबकि शेष पदों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है। यह बदलाव सोसाइटी के कार्यों में निरंतरता और नई ऊर्जा का मिश्रण सुनिश्चित करेगा।