फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जिले में बनेंगे पिंक बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान पिंक बूथ बनाने की पहल की जा रही है। इन बूथों पर विशेष तौर पर महिला अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि इन पिंक बूथ पर महिला व पुरुष दोनों मतदान कर सकेंगे। बूथ स्टाफ में केवल महिलाएं ही होंगी। यह पहल महिला सशक्तीकरण के अंतर्गत की गई है ताकि महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा हो। आम जनता में भी यह संदेश जाए कि महिलाएं इस कार्य को बखूबी संभाल सकती है। उपायुक्त ने बताया कि फिलहाल 779 बूथ है लेकिन जैसे-जैसे मतदाताओं की संख्या बढे़गी तो बूथों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। जिला में पिंक बूथों के अलावा एक ग्रीन बूथ भी बनाया जाएगा ताकि यह संदेश दिया जा सके कि पर्यावरण का जीवन में बहुत महत्व है। जिले की तीनों विधानसभाओं में नामत: बावल में डालियावास, कोसली विधानसभा क्षेत्र में कोसली का हैप्पी स्कूल तथा रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में रेवाड़ी का अंत्योदय भवन को पिंक बूथ बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें