फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से पहले जिले की तमाम सीएचसी में निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस से पहले सभी सीएचसी में होगी निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा के साथ हर खंड मुख्यालय पर मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने शनिवार को लघु सचिवालय सभागार में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शहर में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए जेई से लेकर एसडीएम स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। इस बार बारिश अधिक होने से जलभराव की समस्या आई है। गांवों के लिए इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण प्रारंभ किया जा चुका है। इसके माध्यम से प्रशासन का सरपंचों के साथ संवाद मजबूत हुआ है। गांवों की स्वच्छता रैंकिंग के आधार पर दो अक्टूबर को पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। बाजारों में चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई जाएगी। इसके लिए पाइप भी लगाए जाएंगे। मोती चौक पर दोपहिया वाहनों की पार्किंग होगी और बाजार में केवल दोपहिया वाहन ही जाएंगे।

शिवधाम योजना में होगा बेहतर काम
उपायुक्त शिवधाम योजना के तहत जिले की 248 पंचायतों के श्मशान घाट में टीनशेड और पेयजल व्यवस्था होगी। इसके लिए 148 गांवों में काम तेजी पर है। डी प्लान के तहत पंचायतों को पैसा मुहैया कराकर सभी गांवों के श्मशान घाट टीनशेड युक्त हो जाएंगे। इसके बाद जिला इस योजना में पर तेजी से अमल करने वाला पहला जिला बन जाएगा। इसी तरह प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत जिले में 16 हजार गर्भवती महिलाएं हैं जिनको संस्थागत प्रसव की सुविधा के साथ उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। अभी तक 3341 महिलाओं एनटीए चेकअप किया जा चुका है। जिले के पांच खंडों में छह-छह आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी के तौर पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


खंड स्तर पर मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर
उपायुक्त ने बताया कि बारिश के मौसम को ध्यान में रखते सभी खंड मुख्यालयों पर मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसमें दो दिन पहले ही पंजीकरण करके मरीजों की निशुल्क रक्त जांच की जाएगी। शिविर के दिन उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से दवाई दी जाएंगी। इससे इस मौसम में फैलने वाले रोगों पर अंकुश लगेगा। सक्षम योजना में स्कूलों में स्टार शिक्षकों को चुना जाएगा तथा मेवात की तर्ज पर प्राथमिक कक्षाओं के लिए पहाड़ा सीखों अभियान चलाया जाएगा। पौधगिरी अभियान के तहत 36 हजार पौधे वितरित किए गए हैं।

कंपनियों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण
बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बाल कल्याण परिषद द्वारा कौशल विकास केंद्र खोला जाएगा। इसमें फैशन डिजाइनिंग सहित अन्य कोर्सों का बावल औद्योगिक क्षेत्र की कई कंपनियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इकाइयां प्रशिक्षण के साथ रोजगार देंगी। उपायुक्त ने कहा कि शहर में बेसहारा गोवंश की समस्या से निपटने के लिए सभी गायों को टैग लगाए जाएंगे और प्रथम बार गाय को छोड़ने पर दो हजार रुपये और इसके बाद पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इससे बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन


मल्टीलेवल पार्किंग, स्वीमिंग व टेनिस कोर्ट भी होगा
शहर की सड़कों पर होने वाली पार्किंग को ध्यान में रखकर पीपीपी आधारित मल्टीलेवल पार्किंग पर काम किया जा रहा है। जल्द ही इस दिशा में काम होगा। इसी तरह विक्रमादित्य हाल में टेनिस कोर्ट बनाया जाएगा तथा बाल भवन में नया अत्याधुनिक जिला लाइब्रेरी भवन के साथ स्वीमिंग पूल पर भी विचार किया जा रहा है। शहर के ब्वॉयज कॉलेज के लिए दस एकड़ जमीन की तलाश भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। इस अवसर पर सीटीएम डॉ. बिरेंद्र सिंह एवं डीपीआरओ जेपी यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें