खेत में रखी सवा एकड़ की सरसों की फसल जलकर राख
कोसली। क्षेत्र के गांव मलेशियावास के एक खेत में रखी करीब सवा एकड़ की सरसों की फसल में आग लगने से जल कर राख हो गई। गांव छव्वा निवासी महिला ने छह लोगों पर उसकी सरसों की फसलों में आग लगाने का संदेह जताया है।
गांव छव्वा निवासी बनारसी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव मलेशियावास की सीमा में सवा एकड़ जमीन में सरसों की फसल बोई हुई थी। कटाई के बाद फसल को खेत में रखा था। किसी ने उनकी सरसों की फसल में आग लगा दी। महिला के अनुसार फसल के पास कुछ लोगों की आवाज भी आ रही थी। महिला ने अक्षय, धर्मबीर, ऋषि, अनिल, पंकज व राजकुमार पर उसकी सरसों की फसल में आग लगाने का संदेह जताया है। महिला की शिकायत पर कोसली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।