शिविर में एसएमसी गठन के बारे में किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत गठित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवाली में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य जगराम यादव ने किया। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रवक्ता राकेश कुमार ने एसएमसी के गठन, दायित्व, कर्तव्य, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों की समस्याएं व समाधान विषय पर चर्चा की। प्रशिक्षण के दौरान विभाग और सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए जागरूकता फैलाने हेतु चर्चा की। सदस्यों ने विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से अपनी शंकाओं का समाधान किया। शिविर में जीपीएस कंवाली, जीएसएसएस कंवाली, जीपीएस मसीत, जीएमएस मसीता, जीपीएस दिदौली, जीपीएस जैनाबाद, जीपीएस जैनाबाद-डहीना आदि के प्रबंधन समिति सदस्यों ने भाग लिया।