अफवाहों से दूर रहे आमजन : एसपी
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की लोगों से गुजारिश की है। एक प्रेसनोट जारी कर उन्होंने बताया कि किसी भी शरारती तत्वों के बहकावे में न आएं और कानून की पालना करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि ऐसे शरारती तत्व जो लोगों को भ्रमित या भड़काने का प्रयास करते हैं, इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। शांति व भाईचारे के माहौल को बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शरारती तत्व कानून व्यवस्था व शांति भंग करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे लोगों से आमजन को सावधान रहने का आह्वान किया जाता है।