चांदनवास गांव में सात दिवसीय शिव महापुराण आज से
रेवाड़ी।
जिले के गांव चांदनवास में रविवार से सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें मधुमेह, हृदय रोग, आंखों से संबंधित रोगों की जांच करके दवा दी जाएगी। आयोजन समिति के सदस्य अक्षय कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 4 से 13 फरवरी तक श्रीशिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9 बजे कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें भिंड मध्यप्रदेश के जगदीश प्रसाद शर्मा कथा वाचन करेंगे। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को शिवरात्रि मेले का आयोजन किया जाएगा। शिवरात्रि मेले में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि होंगे। श्रद्धानंद महाराज मंगलदेव विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। मेले में खेलों का भी आयोजन किया जाएगा।