फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी जोर-शोर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी भवन के शिलान्यास की तैयारी जोर-शोर पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
पंजाबी भवन के शिलान्यास के लिए प्रधान सचिन मलिक के नेतृत्व में कार्यकारिणी के सदस्यों ने शुक्रवार को समाज के व्यापार मंडल के लोगों से चर्चा की और 17 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तार से बताई। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवीन अदलखा ने बताया कि समारोह के मुख्यातिथि राव इंद्रजीत सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री डॉ. बनवारी लाल व स्वामी धर्मदेव को आमंत्रित किया गया है। समारोह में समाज की सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। मीटिंग में अभिषेक झांब, संजय सहगल, मनमोहन सपड़ा, राज सपड़ा, दिनेश कपूर, विनोद अरोड़ा, रविकांत चंादना, सदानंद ठकराल, अनिल अरनेजा, सुभाष खत्री, नरेश हंडूजा, पूर्व पार्षद मा. वेदप्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन

इसी क्रम में समाज के यूथ सदस्यों की भी मीटिंग हुई, जिसमें सभी से सहयोग की अपील की गई। इसमें 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। प्रधान सचिन मलिक, केशव चौधरी, आशीष सचदेवा, सुनील ठकराल, धारी अरोड़ा, वरुण चौधरी ने सभा को संबोधित किया। डॉ. नवीन अदलखा के मंच संचालन में सभी सदस्यों ने समाज के प्रति एकजुटता दिखाने की प्रेरणा ली। अंत में सभी युवाओं ने समाज के लोगों से जुड़ने का संकल्प लिया और तन-मन-धन से इस कार्यक्रम का सफल करने का आह्वान किया। बैठक में उप प्रधान मनीष चराया, अनिल अरोड़ा, जवाहर गांधी, पवन बतरा, बोधराज चुग, चरणजीत चावला, महेंद्र रूपेला, अमित तनेजा, मनीष चांदना, ललित सतीजा, सुरेंद्र खुराना, तिलकराज गांधी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें