फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमीशन गठित कर

विज्ञापन
विज्ञापन
कमीशन गठित कर गांव औलांत में पैमाइश करें : डीसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। उपायुक्त पंकज ने मनेठी के नायब तहसीलदार को निर्देश दिए कि औलांत गांव की जमीन की पैमाइश के लिए कमीशन गठित करें। साथ ही 10 फरवरी तक इसकी पैमाइश कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उपायुक्त पंकज मंगलवार को जिला लघु सचिवालय में सीएम विंडो पर आई हुई शिकायतों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। पंचायत विभाग की सीएम विंडो पर सबसे ज्यादा शिकायतें लंबित हैं। उन्होंने अधिकारियों को सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न विभागों में सीएम विंडो के माध्यम से अब तक 8412 शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुई हैं। इनमें से 7772 का समाधान कर दिया गया है और 640 पर कार्रवाई चल रही है। उन्होंने बताया कि सीएम विंडो में वर्ष 2016 की 23 शिकायतें लंबित हैं। वहीं दक्षिणी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के एसई द्वारा बैठक में उपस्थित न होने पर डीसी ने नगराधीश को उनसे स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी (ना.) रेवाड़ी कुशल कटारिया, सीटीएम डॉ. विरेंद्र समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें