फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी-

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों ने थाली बजाकर जताया विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। विभिन्न मांगों को लेकर करीब दस दिन से प्रदेशव्यापी हड़ताल पर चल रहे एचएनएम कर्मचारियों में प्रदेश सरकार के खिलाफ अभी गुस्सा कम नहीं हुआ है। वीरवार को शहर के राजीव चौक के समीप खाली मैदान में बैठे एनएचएम कर्मचारियों ने चम्मच व थाली बजाकर सरकार के खिलाफ रोष जताया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे एनएचएम कर्मियों को बुधवार को धरनास्थल से उठा दिया था। इसके बाद एनएचएम कर्मी राजीव चौक के समीप खाली मैदान में आकर बैठ गए थे। कर्मचारियों की हड़ताल से एंबुलेंस सेवा पर काफी असर पड़ रहा है। संगठन की उप प्रधान संतोष यादव ने बताया कि कर्मचारी आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। सर्व कर्मचारी संघ और सीटू के कर्मचारी एनएचएम कर्मी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव, रोडवेज यूनियन के राज्य प्रधान बाबूलाल यादव, जिला प्रधान संवत सिंह, चंदभान यादव, पवन यादव, कमल यादव ने भी हड़ताल पर बैठे कर्मियों को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें