फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महाद्वीपों की दो चोटियां की फतह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोसली।
क्षेत्र के नेहरूगढ़ के किसान परिवार के बेटे नरेंद्र यादव ने दो महाद्वीपों की दो सबसे ऊंची चोटियां (ट्रिपल टू) फतेह कर रिकॉर्ड बनाया है। नरेंद्र 18 को घर लौटेंगे।
विज्ञापन

नरेंद्र ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एल्बुरस को एक अगस्त को सुबह 9.30 बजे फतेह किया था। इसे दक्षिण से चढ़ाई कर उत्तर में फतेह किया। इसके बाद 11 अगस्त को दक्षिणी अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी क्लिमंजारो को 15 अगस्त को फतेह किया। यहां सुबह 5.40 बजे तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाया। उन्होंने बताया कि इस अभियान में उनका चयन मिशन आउटडोर ने किया था। यह अभियान 25 जुलाई से शुरू होकर 16 अगस्त तक चला। इस अभियान में पूरे विश्व से 12 पर्वतारोहियों ने भाग लिया। भारत का प्रतिनिधित्व नरेंद्र यादव ने किया। इस अभियान में नरेंद्र सबसे कम उम्र का पर्वतारोही था। उल्लेखनीय है कि नरेंद्र ने गत वर्ष ही दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतेह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें