रेवाड़ी। सीहा के सरकारी स्कूल में आयोजित समारोह में युवा संसद टीम को सम्मानित करते मेहमान। स्त्
रेवाड़ी। जिले के गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 200 विद्यार्थियों और दो दर्जन शिक्षकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन व योगदान हेतु सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि स्वामी नरोत्तमदास महाराज रहे। अध्यक्षता महंत शंकरदास महाराज ने की।
प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी विद्यालय में सेवाएं दे रहे अध्यापक विजयपाल सिंह निमोठ, ठेकेदार प्रदीप कुमार,पेंटर नवीन कुमार, प्राध्यापक प्रह्लाद सिंह, मोहनलाल, हरपाल, लक्ष्मी यादव, नरेश कुमार आदि को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। सरपंच प्रतिनिधि दीपक यादव तथा युवा चेतना संगठन सीहा के प्रधान नरेश भारद्वाज व महासचिव प्रदीप यादव लुहाना को विद्यालय के इस सत्र के सबसे बड़े सहयोगी के रूप में समाजसेवा-शिरोमणि सम्मान से अलंकृत किया गया।