रेवाड़ी। भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल की बैठक में पहुंचे पदाधिकारी। स्त्रोत : पीआरओ
रेवाड़ी। भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला की बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जयवीर योगी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। कर्ण देव कंबोज ने कहा कि 25 फरवरी से 3 मार्च तक ओबीसी मोर्चा हर विधानसभा के प्रत्येक मंडल में एक सामाजिक सम्मेलन आयोजित करेगा जिसमें मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर ईश्वर चनेजा, जयवीर योगी, सत्यदेव यादव, सरिता जांगिड़, डीके यादव, नवीन रोहिल्ला, कृष्ण चौकन, महेंद्र भेडी, अत्तर सिंह, डॉक्टर सुभाष सोनी, राजबीर यादव, रविन्द्र जसोरिया, सुंदर नया गांव, महेश लखेरा आदि उपस्थित रहे। संवाद