डहीना। चिरा माता मंदिर में शुक्रवार की रात चोर दो दानपात्रों से 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए। मंदिर कमेटी के अभय सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े चार बजे जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो दानपात्र टूटे थे। दोनों दानपात्र बाहर थे। पुजारी ने तत्काल मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों को सूचना दी।अभय सिंह ने बताया कि छह महीने पहले इसी मंदिर में चोरी हुई थी। उस समय भी पुलिस को शिकायत की गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।