फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पोल टूटने से 2 दिन से अंधेरे में डूबी 20 घर

विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
बावल। धोबीघाट वार्ड नंबर 9 में 20 परिवार 48 घंटे से बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। दो दिन पहले रात 11 बजे किसी वाहन ने मोहल्ले से गुजर रहे बिजली के तार को तोड़ दिया था। लोगों ने इसे लेकर निगम में शिकायत भी की थी, मगर समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

सविता, पूनम, अजीत और सुधीर ने बताया कि इन्वर्टर भी जवाब दे चुके हैं। पड़ोसियों के घरों में मोबाइल चार्ज कर रहे हैं। मवेशियों के लिए दूर से पानी लाना पड़ रहा है। राजकुमार, धन सिंह ने बताया कि कड़ाके की ठंड में लोगों को बिजली नहीं होने की वजह से और समस्या हो रही है। व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने का दावा अकसर किया किया जाता है, मगर जमीनी स्तर पर ऐसा होता नहीं दिख रहा है। 2 दिन से ज्यादा का समय बीच चुका है मगर व्यवस्था की यह हालत है। इस दौरान विनोद, लखन, सविता, राजेंद्र, गोविंद, रामोतार, धनसिंह, पहलाद सिंह, सुमेर, रामसिंह, मास्टर प्रेम चंद, प्रदीप सहित लोगों ने अपनी समस्या बताईं।

बच्चों को बढ़ाई करने में आ रही दिक्कत

लोगों ने बताया कि मौजूदा समय में स्कूल की छुट्टियां हैं। बच्चों को मजबूरन बाहर पढ़ना पड़ता है। साथ ही सर्दी भी काफी अधिक है। अगर बिजली होती तो बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती। कई बार अधिकारियों से संपर्क किया, मगर कोई समाधान न होने के कारण केवल निराशा ही हाथ लग रही है। लोगों ने जल्द से जल्द समस्या दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें