सर्दी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जातीं युवतियां।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 2 डिग्री फिसलकर नीचे आ गया। हालांकि रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार को अधिकतम तापमान 20.5 और न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम 20.6 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.5 व न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में भी 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। बावल के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के रीजनल डायरेक्टर डॉ. धर्मबीर यादव ने बताया कि 28 दिसंबर तक जिले में बादल छाए रहने की उम्मीद है। बूंदाबांदी भी हो सकती है। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। ठंड का असर बरकरार रहेगा। संवाद