रेवाड़ी नौकरी से हटाए गए शारीरिक शिक्षक सोमवार को सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारीलाल के आवास पर कर प्रदर्शन करने पहुंचे लेकिन यहां पर पहले से ही तैनात पुलिस ने उनको खदेड़ दिया। शिक्षकों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए मंत्री को अपने ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन पुलिस ने ज्ञापन नहीं देने दिया और उनको वहां से खदेड़ दिया गया। बता दें कि रेवाड़ी के बावल स्थित आवास पर शिक्षक ज्ञापन देने पहुंचे थे जबकि मंत्री उस समय वहां पर नहीं थे और उद्घाटन के लिए गए हुए थे।