रेवाड़ी। गांव बुड़ौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शहीद भगत सिंह सदन के तत्वावधान में प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर लघु नाटिका एवं मनोहारी हरियाणवी लोक गीतों की धुन पर एकल नृत्य प्रस्तुत किए गए।
सदन प्रभारी प्राध्यापक टेकचंद, आशा कुमारी एवं रविंद्र सिंह के संचालन में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य राजकुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक अभय सिंह यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बुड़ौली के सरपंच जय कुमार धनखड़ उपस्थित रहे।
समारोह में विशेष रूप से कक्षा बारहवीं की वार्षिक परीक्षा में पूजा कुमारी को 84 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पाने पर सम्मानित किया। नवरत्न 83 प्रतिशत , रितिक कुमार 83 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय रहने पर सम्मानित किए गए। ज्योति को 82 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय रहने पर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय की कक्षा बारहवीं का परिणाम 95.45 प्रतिशत रहा ।22 विद्यार्थियों में से 4 ने मेरिट एवं 14 ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्या
कक्षा सातवीं की छात्रा प्रमिला द्वारा प्रस्तुत काले रंग प मोरनी रुदन करे भजन पर सभी दर्शकों ने तालियां बजाकर सराहना की। मंच संचालन वरिष्ठ प्राध्यापक अंग्रेजी पुरुषोत्तम कुमार ने किया। इस दौरान प्राध्यापिका अल्पना, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, राजेश, अमित कुमार, शिल्पी अग्रवाल, सुशीला देवी, कश्मीरी ,नीलम, पूर्व विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।