फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता चल रहे 7 स्कूलों को नोटिस, करीब दस हजार का भविष्य दांव पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। खंड शिक्षा अधिकारी की टीम ने शुक्रवार को बिना मान्यता चल रहे 40 स्कूलों में से 7 को नोटिस थमाए। उन्होंने नोटिस में शनिवार से स्कूल नहीं खोलने के निर्देश दिए है। नोटिस थमाने के बाद निजी स्कूल संचालकों से रिसीविंग लेटर पर हस्ताक्षर भी कराए। विभाग की टीम ने मौके की फोटोग्राफी भी की है। शिक्षा विभाग को 24 अप्रैल से पहले पूरी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजनी है। जिले में बिना मान्यता चल रहे 40 स्कूलों में करीब दस हजार बच्चे पढ़ रहे हैं। इन बच्चों को अब अन्य किसी स्कूल में दाखिला लेना पड़ेगा।
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए 1038 स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए थे। बिना मान्यता चल रहे इन स्कूलों लेकर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव पीके दास और मुख्य सचिव को नोटिस दिया गया था। इस मामले में 24 अप्रैल को अगली सुनवाई होनी है जिसमें शिक्षा
विज्ञापन

विभाग को इन सभी स्कूलों को बंद कर पूरी रिपोर्ट अदालत में पेश की जानी है। जिला शिक्षा विभाग ने चिह्नित 40 स्कूलों की सूची पर शुक्रवार से काम शुरू किया। खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में टीम ने 7 स्कूलों में पहुंचकर नोटिस थमाए। स्कूलों को बंद करने के लिए एक दिन का समय दिया है। टीम ने कहा कि शनिवार से स्कूल में कोई बच्चा नहीं आना चाहिए। शनिवार के बाद स्कूल खुला मिला तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग की टीम शनिवार व सोमवार को अन्य 33 स्कूलों में जाकर नोटिस थमाएगी।
यह लिखा नोटिस में
अधोहस्ताक्षरी कार्यालय के संज्ञान में आया है कि आप गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय चला रहे हैं। आपको निर्देश दिए जाते हैं कि आप अवैध स्कूल को तुरंत प्रभाव से बंद कर दें। अगर स्कूल खुला पाया गया तो आपके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में नीचे जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर हैं।

गैर मान्यता वाले स्कूल में पढ़ोगे तो भविष्य खराब
खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों को मान्यता का पाठ भी पढ़ाया। आर्यन स्कूल में उन्होंने बच्चों से कहा कि घर जाकर मम्मी पापा को बताना। उनको कहना कि हमें मान्यता प्राप्त स्कूल में ही भेजो। गैर मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ोगे तो आपका भविष्य खराब हो जाएगा।
विज्ञापन


हम नियमों के अनुसार काम कर रहे हैं। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार सभी गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को नोटिस दिए जा रहे हैं। नोटिस के बाद भी कोई स्कूल खुला तो उन पर सख्ती कार्रवाई की जाएगी। 24 से पहले पहले ऐसे सभी स्कूलों को बंद कराया जाएगा।
मुकेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें