फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल सप्लाई और सफाई व्यवस्था ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के बीचों बीच बसा मोहल्ला तेजपुरा के लोग बदहाली का जीवन जीने को विवश है। जगह-जगह कचरे के ढेर, दूषित पानी, पेयजल सप्लाई नियमित न होनी और बेसहारा पशुओं का गलियों में विचरण करना मोहल्ले की बदहाली की कहानी को बया कर रहा है। समस्याओं के समाधान के लिए लोगों ने संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। सीवरेज की सफाई के अभाव दूषित पानी गलियों में फैल रहा है, दूषित पानी में मच्छर पैदा हो रहे हैं। जिससे बीमारियों के बढ़ने का डर बढ़ता जा रहा है। वाटर सप्लाई के नलों के आने का कोई निर्धारित समय नहीं है। जिससे लोगों को परेशान होना पड़ता है। पेयजल के लिए लोगों को टैंकरों का सहारा लेना पड़ता है ञ्लोगों द्वारा नगर परिषद के अधिकारियों को कई बार मोहल्ले की समस्या के समाधान के लिए लिखित व मौखिक शिकायत की जा चुकी है। उसके बाद भी मोहल्ले की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। लोगों ने बताया कि नालियों के ऊपर डाली गई जाली भी टूट चुकी है, जिससे हादसे का डर बना रहता है।
मोहल्ले के सफाई कर्मियों के अभाव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। सफाई कर्मी कभी-कभार दर्शन देते है। पीने के पानी के नलों का भी कोई निर्धारित समय नहीं होने के कारण परेशान होना पड़ता है। भगवती देवी
विज्ञापन

मोहल्ले में वाटर सप्लाई के नलों के आने का कोई निर्धारित समय नहीं है, जिससे विशेषकर महिलाओं को काफी परेशान होना पड़ता है। इसके अलावा सफाई के अभाव में गंदगी के ढेर लगे हैं। बेसहारा पशु भी मोहल्ले में विचरण करते रहते है। बेबी
सीवरेज की सफाई के अभाव में दूषित पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में जमा हो रहा है, जिससे उठने वाली बदबू से मोहल्ले का वातावरण बदबूदार हो रहा है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। अतुल शर्मा
सफाई के अभाव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवरेज की सफाई भी समय पर नहीं होती है, जिसके कारण सीवरेज ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। नरेंद्र
मोहल्ले में दिनभर बेसहारा पशु घूमते रहते है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते है। कई बार संबंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल है। उत्सव बतरा
विज्ञापन

मोहल्ले की सबसे बड़ी समस्या सीवरेज ओवरफ्लो की है। दूषित पानी गलियों में जमा हो रहा है। इसके अलावा सफाई के अभाव में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, जिससे मोहल्ले का वातावरण बदबूदार बना हुआ है। लोगों ने कई बार नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें