रेवाड़ी। सेक्टर 4 चार स्थित सैनिक स्कूल में सह शैक्षिक गतिविधियों 2019-20 के अंतर्गत वरिष्ठ व कनिष्ठ वर्गों के मध्य अंतर सदनीय अंग्रेजी वादविवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वरिष्ठ वर्ग के लिए वादविवाद का विषय ‘मीडिया शेपस और डिफोर्मस द पर्सनैलिटी ऑफ स्टूडेंट्स’ व कनिष्ठ वर्ग के लिए ‘मोर सर्जिकल स्ट्राइक कैन मिनिमाइज टेररिज्म’ रखा गया। दोनों विषयों के पक्ष व विपक्ष ने इसके समर्थन व विरोध में अपनी अपनी दलीलें प्रस्तुत कर विषय पर मंथन किया।
प्रतियोगिता मे निर्णायकों की भूमिका के रूप में डॉ कमलेश सैनी, एसोसिएट प्रोफेसर(अंग्रेजी) केएलपी कॉलेज रेवाड़ी, डॉ मनदीप शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर(मनोविज्ञान) केएलपी कॉलेज रेवाड़ी, डॉ ज्योत्स्ना यादव, प्रवक्ता(अंग्रेजी) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बीकानेर रेवाड़ी मौजूद रहे। अंग्रेजी वादविवाद प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में कैडेट सतेन्द्र कुमार, कैडेट मैनपाल व कैडेट सचिन चौधरी ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया व कनिष्ठ वर्ग’ में कैडेट आयुष, कैडेट अंकित व कैडेट आकाश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। परिणामों की औपचारिक घोषणा विद्यालय उप प्राचार्य विंग कमांडर कमल सिंह रावत ने की। प्राचार्य कैप्टन आर के शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय द्वारा छात्रों के विकास हेतु इस प्रकार की सह शैक्षिक गतिविधियाँ समय-समय पर विद्यालय में आयोजित की जाती है। मंच संचालन कैडेट युगजीत, कैडेट आशुतोष, कैडेट अभय, कैडेट अभिनव, कैडेट आदर्श राज ने किया।