फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन हथियाने के लिये की गई हत्या के मामले में प्रेमी-प्रेमीका गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। दस दिन पहले शहर के कृष्णा नगर से लापता हुए युवक का अपहरण कर उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मृतक के एक नजदीकी के शक के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। इसमें आरोपियों की पहचान जोनावास निवासी सुनील और राजस्थान के अलवर के गांव टोडरपुर की ढाणी निवासी मनीषा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों ने ही अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर युवक का पहले अपहरण किया था। उसके बाद राजस्थान ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी थी। सबूत मिटाने के लिये आरोपियों ने शव को राजस्थान में ही रेलवे लाइन पर डाल दिया था।
पुलिस के अनुसार माडल टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णा नगर से छह फरवरी को लुहाना निवासी रूपेश अचानक लापता हो गया था। वर्तमान में रूपेश अपनी एक प्रेमिका के साथ कृष्णा नगर में किराए के मकान में रहता था। 11 फरवरी को रूपेश की मां संतोष ने उसके गायब होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुरूआती जांच में रूपेश की प्रेमिका से पूछताछ की तो उसने बताया कि छह फरवरी की रात करीब साढे़ नौ बजे उसकी सहेली आनंद नगर निवासी मनीषा उसके कमरे पर आई थी। उस दौरान रूपेश और उसकी प्रेमिका कमरे में ही मौजूद थे। आरोपी मनीषा ने घटना वाली रात रूपेश को यह कहते बीयर लेने भेज दिया कि उसका, उसके प्रेमी सुनील के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया है। सुनील मनीषा का प्रेमी है। दोनों किराये के मकान में आनंद नगर में साथ रहते है। रूपेश मनीषा की स्कूटी पर बीयर लेकर वापस आ गया। चंद मिनट बाद ही मनीषा ने रूपेश को अंडे लाने का बहाना बनाकर फिर से बाहर भेज दिया। उसके बाद रूपेश अपने कमरे पर नहीं लौटा।
विज्ञापन

रूपेश का अपहरण करने के लिए पहले से ही खडे़ थे आरोपी
रूपेश लापता नहीं हुआ था उसका अपहरण किया गया था। इसकी पूरी साजिश मनीषा ने ही अपने प्रेमी सुनील, अपने भाई किस्मत तथा उसके एक अन्य साथी के साथ मिलकर रची थी। छह फरवरी की रात जिस समय मनीषा मृतक रूपेश के कमरे पर बैठी हुई थी। उसी समय रूपेश कमरे के बाहर स्विफ्ट गाड़ी में मनीषा का प्रेमी सुनील, भाई किस्मत व विक्रम बैठे थे। रूपेश जैसे ही घर से बाहर अंडे लेने के लिये निकला। मनीषा ने मैसेज के जरिये अपने प्रेमी सुनील को जानकारी दे दी। आरोपी सुनील, किस्मत व विक्रम ने मिलकर रूपेश अपहरण कर लिया। आरोपी रूपेश को गाड़ी में डालकर राजस्थान के अलवर जिले के गांव गिरीयावास के नजदीक ले गये। वहां आरोपियों ने गाड़ी के अंदर ही हाथों और एक वायर से रूपेश का गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए रूपेश के शव को पास में ही रेलवे लाइन पर डाल दिया और ट्रेन आने का इंतजार करते रहे। ट्रेन द्वारा शव कट जाने के बाद आरोपी वहां से फरारा हो गये।
मृतक रूपेश कि प्रेमिका की जमीन हथियाने के लिये की थी हत्या
पूछताछ में खुलासा हुआ कि घटना की रात से एक दिन पहले 5 फरवरी को आरोपी सुनील, मनीषा मृतक रूपेश कि प्रेमिका की गांव गंगायचा जाट में नौ कनाल जमीन को देखने के लिये गये थे। मनीषा और सुनील इस जमीन को हथियाने चाहते थे। लेकिन रूपेश ने मौके पर ही जमीन बेचने से अपनी प्रेमिका को मना कर दिया था। इसी बात की रंजिश और जमीन हथियाने के रास्ते में रोड़ा बना रूपेश को रास्ते से हटाने के लिये हत्या की साजिश रची थी और अगले ही दिन रूपेश का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी।
रूपेश की मां द्वारा शिकायत दर्ज कराते ही आरोपी फरार
पांच दिन तक रूपेश का सुराग नहीं लगा तो प्रेमिका ने इसकी जानकारी रूपेश की मां को दी। 11 फरवरी को रूपेश की मां ने माडल टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी भनक लगते ही आरोपी मनीषा और सुनील फरार हो गए। जबकि इससे पहले दोनो मृतक रूपेश की प्रेमिका के कमरे पर लगातार आते रहे और रूपेश के वापिस लौटने की सांत्वना देते रहें।
पहले भी पति की हत्या के मामले में जा चुकी है जेल
आरोपी मनीषा पर 2017 में अपने पति की हत्या करवाने के मामले में जेल जा चुकी है। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अभी जेल में बंद है और आरोपी मनीषा जमानत पर जेल से बाहर आई हुई है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर स्थित एक पार्किंग से बरामद की स्कूटी
माडल टाउन पुलिस ने आरोपी सुनील व मनीषा को देर शाम भाड़ावास रोड स्थित अनाज मंडी के निकट से गिरफ्तार किया है। जबकि मनीषा की स्कूटी को राजस्थान के शाहजहांपुर में स्थित एक पार्किंग से बरामद किया है। मनीषा स्कूटी को पार्किंग में खड़ी कर फरार हो गई थी। उक्त वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है उन्हें भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। गिरफ्तार दोनो आरोपियों को आज अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें