फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 करोड़ की लागत से बनने वाले डबल फाटक अंडरपास का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। केंद्रीय रसायन उर्वरक राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार को शहर के डबल फाटक पर बनने वाले अंडरपास का शिलान्यास किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री कहा कि ने रेवाड़ी स्टेशन के पुराने गौरव को लौटाने का प्रयास करने के साथ यहां पर जनसुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।
इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि 21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस अंडरपास के लिए रेलवे की तरफ से 14 करोड़ रुपये और शेष राशि राज्य सरकार द्वारा दी गई है। यह अंडरपास 18 माह में बनकर तैयार हो जाएगा। डबल फाटक पर अंडरपास बनने के बाद लाइनपार कॉलोनियों के लोगों की परेशानियों का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे लाइन पार कॉलोनियों में रह रहे लोगों के लिए डबल फाटक से गुजरना बड़ी समस्या थी जिससे यहां हादसे होते थे। राव ने कहा कि कि कार्य में कुछ विलंब होने से इस प्रोजेक्ट की लागत बढ़ी है लेकिन अब इस कार्य को तेजी से पूरा किया जाएगा। जिससे लोगों को शहर में आने-जाने में आसानी हो और हादसों से बचा जा सकें। उन्होंने कहा कि अंडरपास में बरसात के समय पानी भरने की समस्या आती है उसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि है कि अंडरपास में इस प्रकार का प्रावधान करें कि बरसात में इसमें पानी जमा न हो। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेवाड़ी जंक्शन अंग्रेजों के समय में एशिया का सबसे बड़ा जंक्शन था और ब्रॉडगेज में होने के बाद जंक्शन की एतिहासिक पहचान दिलाने के लिए फिर से प्रयास किए जाएंगे। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय व पेयजल के साथ-साथ अन्य जन सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। जिससे यात्रियों को लाभ मिल सके। इस दौरान जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल, पूर्व मंत्री एमएल रंगा, उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा, गुरुग्राम की मेयर मधु आजाद, एसडीएम जितेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र पालीवाल, लक्ष्मण सिंह यादव, सत्यनारायण व प्रदीप भार्गव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


दिल्ली से रवाड़ी चलने वाली ट्रेनों का अलवर तक करेंगे विस्तार
कार्यक्रम में जयपुर मंडल के एडीआरएम रघुवीर प्रसाद ने कहा कि अंडरपास का निर्माण तय समय में पूरा करने के साथ इसके सुंदरीकरण भी ध्यान दिया जाएगा। बताया कि दिल्ली-रेवाड़ी के बीच विद्युतीकरण जल्द पूरा करने के साथ अलवर-बांदीकुई के बीच लाइन का दोहरीकरण भी मार्च 2019 तक पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली से रेवाड़ी के बीच की चलने वाली ट्रेनों का विस्तार अलवर और उससे आगे तक किया जाएगा। जिससे राजस्थान से रेवाड़ी की रेल कनेटिविटी बेहतर होगी। सात करोड़ रुपये की लागत से रेलवे स्टेशन की सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें