फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा की बरामदगी नहीं होने के विरोध में बाजार बंद आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी/बावल। बावल उपमंडल के गांव मोहनपुर से 27 जून को लापता नाबालिग छात्रा की बरामदगी नहीं होने के विरोध में बावल चौरासी ने एक नवंबर को रेवाड़ी बंद का आह्वान किया। चौरासी पंचायत के प्रतिनिधियों ने इसके लिए बुधवार देर शाम को शहर के व्यापारियों से मुलाकात करके बंद में सहयोग मांगा। वीरवार को बावल चौरासी और संघर्ष समिति द्वारा शहर में जुलूस निकाला जाएगा और बंद का आह्वान किया जाएगा। बुधवार को धरनास्थल पर समिति सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें बंद को लेकर रणनीति तय की गई।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नाबालिग छात्रा की बरामदगी को लेकर पुलिस प्रशासन शुरूआत से ही गंभीरता दिखाता तो अभी तक छात्रा की बरामदगी हो जाती। हालांकि बुधवार को वक्ताओं के स्वर राज्य क्राइम ब्यूरो के प्रति नरम नजर आए और उन्होंने कहा कि अब ब्यूरो की कार्यप्रणाली कुछ हद तक संतोषजनक हुई है। यह बदलाव मंगलवार की रात को ब्यूरो के आईजीपी हनीफ कुरैशी के मिलने के बाद आया है। हालांकि समिति सदस्यों ने कहा कि इस मामले में अभी वे ब्यूरो की पीठ नहीं थपथपा रहे हैं लेकिन ब्यूरो ने इस दिशा में अब गंभीरता दिखाई है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य मंत्री इस मामले से बनाए हुए दूरी
हालांकि वक्ताओं ने कहा कि जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री भी इस मामले में पीड़ित परिवार से दूरी बनाए हुए हैं। करीब चार माह के दौरान उन्होंने केवल दो बर पीड़ित परिवार से मुलाकात की गई है जबकि यह उनके विधानसभा क्षेत्र का मामला है। वक्ताओं ने जनस्वास्थ्य मंत्री के रवैये को लेकर खुली नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिस क्षेत्र का वे प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और वहां के दर्जनों लोग कई दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। इस अवसर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक भी हुई जिसमें देर शाम को शहर के व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की गई और बंद को लेकर रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर रामकिशन महलावत, माड़ाराम, रामचंद्र टीकला, ईश्वर महलावत, अर्जुन चौकन, महावीर चौपड़ा, जवाहर लाल, सुमेर जेलदार, राजू प्रधान, ज्येति, मनीषा, चेतराम व ओमप्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

रविदास मंदिर में होंगे एकत्रित
शहर बंद को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ इस मुहिम में भागीदारी कर रहे हैं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सुबह 9 बजे शहर के सरकुलर रोड स्थित रविदास मंदिर में एकत्रित होंगे यहां से बाजारों को बंद कराने का आह्वान करते हुए जुलूस निकाला जाएगा और इसके बाद प्रदर्शन करते हुए लोग सचिवालय पहुंचेंगे। यहां पर उपायुक्त को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। वीरवार के प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर भी भाग लेंगे। इसके बाद डॉ. तंवर मनेठी में आयोजित धरने में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें