गुर्जर समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं : धर्मपाल राठी
बावल। गांव मुंडनवास में रविवार को गुर्जर समाज विकास सभा की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गुर्जर समाज की 37 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में धर्मपाल राठी मुख्य अतिथि थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि गुर्जर समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। छुपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए सभी को मिल कर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को भी दूर करने की जरूरत है तभी विकास संभव है। गुर्जर माजरी निवासी सुनीता चौकन ने देश भर में नाम रोशन किया है तथा वर्तमान में कल्पना चावला अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिला जिला केसरी नीतू, सपना, संजल, पारूल, रवीना, सुनीता, कशिश, जिला केसरी सुखराम, संदीप, नवीन, दीपक, संदीप, यशपाल, सोनू ,धीरज, पीयूष, अमित, कमल, मनोज, दीपक, सूरज, धर्मपाल, करण सिंह, नितिन, छत्रपाल, सचिदानंद, जीतू सिंह, कुलदीप, नवल, संजू, सचिन, संजीव, दीया, नीरज, राहुल व अमित, सुमिता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समिति की ओर से मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर जीआर चौकन, कालू राम, बदलू राम, मूलचंद, जिला पार्षद धमेंद्र खटाणा, पार्षद अर्जुन चौकन, शीशराम, मंजू देवी, खेड़ा मुरार के सरपंच धारा सिंह, महीपाल सिंह, रामौतार, कालू राम, रामपाल, दाताराम, करण सिंह, समय सिंह, संतराम भाटी व बनेसिंह सहित अन्य मौजूद थे।